मिरर मीडिया : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,786 नए मामले आए। जबकि कोरोना संक्रमण से 231 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं 18,641 लोग रिकवरी भी हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में कोरोना के कुल 3,41,43,236 मामले हैं। जिसमें सक्रिय मामले की संख्या 1,75,745 हैं। वहीं अबतक कुल 3,35,14,449 लोग रिकवर हो चुके हैं। जबकि इस महामारी से हुए मौत की कुल संख्या 4,53,042 है।

