मिरर मीडिया : धनबाद रेलवे स्टेशन पर सनकी युवक द्वारा अचानक हमला करने से अफरा- तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री अचानक से ट्रेन से उतरकर लोगों पर जानलेवा हमला करने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और लोग इधर – उधर भागना शुरू कर दिए। हालांकि, काफी देर बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपीएफ की टीम ने आरोपित युवक को गिरफ्तार का लिया।
मामला धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 का है जहाँ एक युवक ने यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सनकी युवक सरेआम धारदार हथियार ले कर यात्रियों को दौड़ाने लगा।
इस दौरान यह युवक एक व्यक्ति पर कई बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस समय आसनसोल – वाराणसी पैसेंजर के आने का इंतजार यात्री कर रहे थे। घटना की जानकारी जीआरपीएफ को दी गई। जिसके बाद टीम ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

