धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा सहित झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका

मिरर मीडिया : भीषण और तपती गर्मी से झारखंड में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घर में रहने को मजबूर है। इसी बीच झारखंड में मौसम विभाग ने एक अच्छी और राहत भरी खबर दी है। यानी मोचा का आंशिक असर प्रदेश के कई हिस्से में देखने को मिलेगा। हालांकि तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी लेकिन मौसम में बदलाव के साथ थोड़ी राहत जरूर मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि भीषण गर्मी में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हल्की बराशि का अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गोड्डा, जामताड़ा और धनबाद समेत राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की है आशंका है। जबकि विभाग की माने तो अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

उत्तर पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश के साथ पाकुड़, गिरिडीह और राज्य के दक्षिण हिस्से में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा बहने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग ने इसे लेकर 23 मई तक विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग ने उमस भरे मौसम की आशंका जताई है। और लोगों से अपील की है कि हो सके तो दोपहर के समय घर से ना निकले।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles