पुलिस की गिरफ्त में अपराधी मंगल सिंह, बिरसानगर में फायरिंग का है आरोपी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने अपराधी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मंगल सिंह पर शंभू दास पर गोली चलाने का आरोप था। पुलिस के अनुसार मंगल सिंह आर्म्स एक्ट मामले में पहले भी जेल जा चुका है। बीते दिनों शंभू दास अपने एक साथी के साथ घर के बाहर खड़े थे तभी मंगल सिंह पहुंचा और हथियार निकालकर फायरिंग कर फरार हो गया था। शंभू दास इस घटना में बाल-बाल बच गए थे। जिसके बाद उन्‍होनें थाना पहुंच कर पुलिस घटना की जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की मंंगलल मंगल अपने घर पर है। इस गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से आर्म्स भी बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल मंगल सिंह से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *