जमशेदपुर : गैंगरेप के आरोप में घाघीडीह सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता एक कैदी की मंगलवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह किसी बीमारी से पीडित था। मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत की जानकारी परिवार के लोगों नहीं दी गई। उनका कहना है कि दूसरे कैदी ने घर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे अस्पताल में पहुंचे थे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बता दें कि मृत कैदी साल 2011 में टेल्को थीम पार्क में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा था। बंगाल की रहने वाले एक परिवार के लोग अपने संबंधी के यहां टेल्को के बारीनगर में आए हुए थे। इस बीच वे 25 अप्रैल 2011 को टेल्को थीम पार्क में धूमने के लिए गये हुए थे। इस बीच ही पति के सामने ने सात बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया था और उसके साख गैंगरेप किया था। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद कोर्ट ने सभी आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी।