पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना में मौत की संख्या में हुई बढ़ोतरी, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने जताया शोक, बचाव कार्य जारी

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:बंगाल रेल दुर्घटना में मौत की संख्या में हुई बढ़ोतरी: पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchanjunga Express Accident) को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग घायल हुए हैं।

रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ हादसा

मृतकों में मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और कंचनजंगा ट्रेन के गार्ड की भी जान गई है और करीब 60 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य पूरा हो चुका है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 30 किमी आगे रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है।

राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर पर दुखद जताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताई संवेदना

पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। पीएम मोदी ने जल्द से जल्द घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएम ने कहा कि प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

घटनास्थल पर रवाना हुए रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। वह घटनास्थल का जायजा लेंगे। दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views