उपायुक्त ने किया डिवाइन ओंकार मिशन आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, बच्चों के साथ बिताया समय

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़ : बुधवार की शाम उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ शहर स्थित डिवाइन ओंकार मिशन संस्था द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संस्था के सचिव राजेश नागी से डिवाइन ओंकार मिशन के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, शिक्षा, भोजन व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और बच्चों को अपनी पढ़ाई में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

साथ ही उपायुक्त ने संस्था के सचिव को आश्वस्त किया कि संस्था के संचालन में यदि किसी प्रकार की सहायता या समस्या होती है तो वे जिला प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....