HomeJharkhand Newsधालभूमगढ़ : नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

धालभूमगढ़ : नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

जमशेदपुर : धालभूमगढ प्रखंड के नूतनगढ़ ग्राम पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन संपन्न हुआ। सबसे पहले अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी(उप मुखिया) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव निर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया। उसके बाद उप मुखिया के चुनाव के लिए नामांकन लिया गया, जिसमें कुल दो लोगों ( छोटो राम मुर्मू, लुसी रानी महतो ने नामांकन किया। आज के इस उप मुखिया चुनाव में श्री छोटो राम मुर्मू 2, लुसी रानी महतो को 9 मत प्राप्त हुए। अंत में उप मुखिया लुसी रानी महतो को शपथ दिलवाया गया।

Most Popular