मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad आज बुधवार को धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 पर प्रधान आरक्षी राकेश कुमार और चाइल्ड हेल्प डेस्क/धनबाद की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 नाबालिग लड़के सहमे हुए अवस्था में मिले।
उनकी पहचान :
रामविलास कुमार (14 वर्ष), पिता: जग प्रसाद, पता: चरकी, थाना: मोरवा, जिला: सिंगरौली, मध्य प्रदेश
पप्पु (15 वर्ष), पिता: रमेश बगैया, पता: बगैया, पोस्ट: दुधमनी, जिला: सिंगरौली, मध्य प्रदेश
रमेश कुमार (14 वर्ष), पिता: दिनदयाल, माता: सोनमती, पता: बगैया, पोस्ट: दुधमनी, जिला: सिंगरौली, मध्य प्रदेश
जयलाल अगरिया (16 वर्ष), पिता: सोमनाथ, पता: कत्तरेहर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश
संतोष कुमार अगरिया (15 वर्ष), पिता: परशुराम अगरिया, पता: चरकी, थाना: मोरवा, जिला: सिंगरौली, मध्य प्रदेश
स्नेहीलाल अगरिया (14 वर्ष), पिता: ददऊ बेलगडी, पता: सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से भटककर धनबाद स्टेशन पहुंच गए थे। सभी को चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया।