Dhanbad – बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत : घटनास्थल से फरार हुआ चालक : शव के साथ मुआवजे की माँग कर रहें हैं परिजन

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad में फिर एक सड़क दुर्घटना में एक की जान चली गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार बस की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। वहीं मौके से बस चालक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

इधर छात्रा की मौत के बाद परिजनों एवं स्थानीय में काफी आक्रोश देखा जा रहा है और शव के साथ परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है। साथ ही मुआवजे की मांग कर रहें हैं।

घटना के बारे में स्थानीय ने बताया कि घटना आज सुबह की है जब छात्रा को बस सीधा टक्कर मारते हुए निकल गई। जबतक लोगों ने हल्ला किया बस को खड़ा कर बस चालक और उपचालक फरार हो गया। इधर घायल छात्रा को पहले लाइफ लाइन लें जाया गया जहाँ मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत हो गई।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....