मिरर मीडिया : धनबाद में धैया बजरंग बिहार कोलनी से चोरी की घटना की खबर है। बता दें कि चोरों का आतंक ऐसा है कि आए दिन किसी ना किसी घर को निशाना बना रहें हैं। इसमें ज्यादातर बंद घरों में चोरो द्वारा हाथ साफ किया जाता है। जानकारी दे दें कि बीती रात बजरंग बिहार कोलनी में स्थित एक बैंक कर्मी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दरवाजे का ताला तोड़ चोर घर में रखे लाखों रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए हैं।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।चोरी हुए संपत्ति का फिलहाल सही आंकलन नहीं हो सका है। गृहस्वामी के पहुंचने पर ही चोरी की वास्तविक संपत्ति का आकलन किया जा सकेगा।
वहीं मौके पर मौजूद चंद्रशेखर रजक ने बताया कि सत्यनारायण रजक उनके भाई हैं। उन्हे फोन पर घर में चोरी हो जाने की सूचना उसके भाई ने दी। जिसके बाद फौरन वह मौके पर पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही अलमीरा का लॉक टूटा हुआ हैं। अलमीरा में रखे सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई लाख के गहने और नकदी अलमीरा में रखे हुए थे। वह सभी गायब हैं।
भाई सत्यनारायण बैंक ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा में कार्यरत हैं। बीते 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर वह रांची परिवार के पास गए हुए थे।घर में ताला बंद था। धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में पूरे परिवार का अपना घर है। धैया बजरंग बिहार कोलनी में उसके भाई ने अपना घर बनवाया था। जहां पूरे परिवार के साथ वह रहते हैं। बहरहाल जिस तरह से लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे में खाली घर छोड़कर किसी को बाहर जाना कैसे संभव हो पाएगा। बीते कई दिनों में लगातार बंद आवास को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और लाखों की सम्पत्ति चोरी कर ली जाए रही है जिससे लोगों में भय का माहौल है।