Dhanbad -अनुपमा सिंह पहुंची झरिया विधानसभा क्षेत्र : बोली ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेस पार्टी

KK Sagar
2 Min Read

Dhanbad से लोकसभा इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह धनबाद संसदीय क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहें हैं। इसी क्रम में झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भी भ्रमण किया।

झरिया भ्रमण के दौरान उन्होंने कतरास मोड़ में मजदूर नेता स्व.सूर्यदेव सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की उसके बाद में कतरास मोड़ स्थित झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के कार्यालय पहुंचकर स्वर्गीय नीरज सिंह के प्रतिमा पर ममाल्यार्पण किया।

Dhanbad संसदीय क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधानसभा का भ्रमण करती अनुपमा सिंह
Dhanbad संसदीय क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधानसभा का भ्रमण करती अनुपमा सिंह

क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे लक्ष्मीनिया मोड़ से इंदिरा चौक तक रोड शो करते हुए इंदिरा चौक में अवस्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। दौरा के क्रम में प्रत्याशी अनुपमा सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्तार खान के आवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया।

वहीं कार्यक्रम के क्रम में प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा की कोयलांचल सहित पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भय और आतंक को खत्म करने के साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारना एवं विकास संबंधित कार्यों को करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

आगे उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में लोगों का अपार और स्नेह देखकर हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी धनबाद लोकसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, और निश्चित रूप से जीतने के बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी।

कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी विक्रम यादव सहित  सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....