कचरा है प्रतिद्वंदी टीम और नगर निगम के सभी कर्मी और धनबाद की जनता को मिलकर इसे हराना है
मिरर मीडिया : स्वच्छ भारत मिशन के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी शहरी निकाय में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2022 तक स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान 17 सितम्बर से 2अक्टूबर तक स्वक्षता का संदेश देते हुए शहर को कचरा मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए धनबाद नगर निगम को धनबाद व्युह टीम के नाम से पंजीकृत किया गया है।
अभियान की शुरुआत शनिवार 17 सितंबर को बिरसा मुंडा में धनबाद उपायुक्त की उपस्थिति में की गई इस दौरान नगर आयुक्त, विधायक राज सिन्हा सहित निगम के सभी कर्मचारी मौजूद थे। नगर निगम के सभी कर्मियों ने स्वच्छ भारत के इस अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ लिया।

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि स्वक्षता लीग कार्यक्रम 2अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में निगम के कर्मी द्वारा चलाई जाएगी। इस अभियान के बाद भी हर क्षेत्र में लोगों को सफाई के प्रति सजग रहने में निगम कर्मियों को मदद करने की जरूरत है। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होने युवाओं को अपना रजिस्ट्रेशन माय गवर्नमेंट ऐप (MyGov) के माध्यम से स्वच्छ अमृत महोत्सव में कराने को कहा।
वही नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहर को कचरा मुक्त बनाने लिए यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा धनबाद उपायुक्त इसमें कैप्टन है। कचरा प्रतिद्वंदी टीम है एवं नगर निगम के सभी कर्मी और धनबाद की जनता को मिलकर इस प्रतिद्वंद्वी टीम को हराना है धनबाद की जनता से पूरी सहयोग की उम्मीद है।

स्वच्छ भारत और कचरा मुक्त शहर के अभियान को सफल बनाने हेतु इस कार्यक्रम में जिस तरह से निगम कर्मी शामिल है ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि बहुत जल्द धनबाद को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में यह कदम कारगर साबित होगा। निगम कर्मी के साथ-साथ आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने की जरूरत है ताकि शहर से ही नहीं पूरे देश से ही कचरे को मुक्त किया जा सके