मिरर मीडिया : 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद के बैंक मोड़ स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर जिले के उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त सहित सभी ने माल्यार्पण किया।

इस बाबत उपायुक्त ने बिरसा मुंडा के चरित्र चित्रण को अपने जीवन में उतार कर सफल जीवन की प्रेरणा लेने की बात कही है

वहीं धनबाद एसएसपी ने कहा की झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर हम भगवान बिरसा मुंडा के बलिदानो को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर आगे चलते हुए झारखंड को ऊचाई पर ले चलें।