HomeधनबादDhanbadप्रस्तावित चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के कार्यों का धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने...

प्रस्तावित चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के कार्यों का धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने लिया जायजा : यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा के विविद्ध पहलुओं का किया निरीक्षण

मिरर मीडिया : आज दिनांक 14.10.2023 को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा चंद्रपुरा एवं चैनपुर स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा के विविद्ध पहलुओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास हेतु प्रस्तावित चंद्रपुरा स्टेशन के कार्यों का भी जायजा लिया।

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने पश्चिम बोकारो कोलियरी (चैनपुर स्टेशन के निकट ) की संरक्षा व्यवस्था, ट्रैक की फिटनेस और कम समय में लोडिंग कैसे बढ़ाएं जाए आदि विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक महोदय सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular