धनबाद नगर निगम ने जल समस्या के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर, होली और रमजान में जलापूर्ति होगी सुचारु

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: नगर निगम क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने जल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800 890 4160 जारी किया है। नागरिक अब पानी की समस्या या चापाकल की खराबी से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद नगर निगम त्वरित कार्रवाई करेगा।

बता दें कि हाल ही में हुई शांति समिति की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने जल समस्या को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने इसे प्राथमिकता में रखते हुए आश्वासन दिया कि होली और रमजान के दौरान जल संकट नहीं होने दिया जाएगा।

शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया:

शिकायतकर्ताओं को टोल फ्री नंबर पर कॉल करते समय होल्डिंग संख्या एवं जल संयोजन संख्या दर्ज करानी होगी। बिना इन जानकारियों के शिकायत का निवारण संभव नहीं होगा।

धनबाद नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी जल समस्या के समाधान के लिए इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि जलापूर्ति में कोई बाधा न आए।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....