DHANBAD NEWS -डालसा ने दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईकिल व अन्य सहायता सामग्री का किया वितरण

KK Sagar
1 Min Read

झरिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश व अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो के आदेश पर डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर दिव्यांगों को चिन्हित किया गया।

डालसा की टीम, जिसमें डिपेंटी कुमारी गुप्ता एवं हेमराज चौहान शामिल थे, ने जागरूकता अभियान के तहत झरिया क्षेत्र में चार दिव्यांगों को चिन्हित किया। इनमें से तीन दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल प्रदान की गई, जबकि नेत्रहीन एक दिव्यांग को दिव्यांग प्रमाण पत्र, ब्लाइंड किट एवं पेंशन योजना का लाभ दिया गया।

सहायता सामग्री का वितरण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी झरिया अलका रानी, शशि प्रिया, राधा देवी, ऊषा कुमारी, शशि पूनम लकड़ा, राजेश कुमार एवं डालसा प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर डालसा टीम ने कहा कि समाज में रह रहे सभी दिव्यांगजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए डालसा कटिबद्ध है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....