Dhanbad: बेहतर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को मिला संरक्षा पुरस्कार, डीआरएम ने 27 कर्मियों को किया सम्मानित

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने अप्रैल एवं मई 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 27 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाकर रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं और असामान्यताओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। ये पुरस्कार कर्मचारियों की निष्ठा और कड़ी मेहनत को सम्मानित करते हैं, जो रेल सुरक्षा को सुनिश्चित करने में योगदान दे रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समर्पण और तत्परता रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट कार्यों की अपेक्षा जताई।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views