भीषण गर्मी में झुलसा धनबाद, अब हर एक घंटे में स्कूलों में होगा वाटर ब्रेक

Neelam
By Neelam
2 Min Read

धनबाद- देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बड़ा दी है। सुबह-सुबह ही सूरज की तीखे किरणें झूलसानें पर अमादा हैं। ऐसे में झारखंड के धनबाद के शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जिले के सभी विद्यालयों को प्रत्येक एक घंटे में वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजाने का निर्देश दिया है।

सतर्कता बरतने के लिए निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों के हेड मास्टर को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वाटर ब्रेक के समय बच्चें पानी पिये।

खाने के दौरान भी बरतनी होगी सावधानी

वाटर ब्रेक के अलावा विद्यालय में घड़ा, सुराही आदि में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मध्यान भोजन छांव वाली जगह पर परोसने तथा हाथ धोने का इंतजाम भी छांव वाली जगह पर करने का निर्देश दिया है।

ओ.आर.एस. तथा ग्लुकोज उपलब्ध कराने के निर्देश

साथ में बच्चों को घर आते जाते वक्त टोपी, छाता इत्यादि से सिर ढककर रखने, विद्यालय के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. तथा ग्लुकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के सभी कर्मी की ये व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा तेज गर्मी अथवा लू की चपेट में न आए।

Share This Article