
देश: संसद के बजट सत्र का शनिवार को आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि आज का सत्र बेहद अहम है।
केंद्र सरकार लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर पर भी चर्चा कर रही है।
वहीं भाजपा ने शुक्रवार को अपने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों के लिए व्हिप जारी किया। सभी सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें शनिवार को संसद में उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। बाद में लोकसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न सदन में शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा होगी।
इधर राम मंदिर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा, लेकिन जो लोग सवाल उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि भगवान राम आएंगे, लेकिन हमें तारीख नहीं बता रहे। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।
वहीं,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह एक निर्णायक सरकार है। 2014 में इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 2019 में फिर सरकार बनी तो फैसले लेने की गति बढ़ गई। देश के पक्ष में और भी कई बड़े फैसले किए जाएंगे।