![](https://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240218_183323.jpg)
झारखंड : चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद से कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं। इस दौरान वे सभी विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
इसी बीच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और अपनी प्रतिक्रिया दी ।
चंपई सोरेन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे से हमारी मुलाकात और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। इस विषय पर हमे कुछ नहीं कहना है, जो भी कहना होगा, वही लोग कहेंगे।
वहीं झारखंड में कांग्रेस विधायकों के नाराजगी की अटकलों पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि चंपई सरकार से उन विधायकों की कोई नाराजगी नहीं है। उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दे हैं। वे पार्टी नेतृत्व से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि चंपई सोरेन सरकार में पुराने चार विधायकों को मंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं। ये सभी हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इन सभी विधायकों का आरोप है कि इन मंत्रियों ने कोई काम नहीं किया है।