पूर्वी सिंहभूम में 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद : भारी बारिश के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन का फैसला

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 15 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण और लगातार भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनज़र जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों को कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है।

IMD ने पूर्वी सिंहभूम को रेड ज़ोन श्रेणी में रखा है। यह निर्णय छात्रों और आम जनजीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है, क्योंकि भारी बारिश से सामान्य जनजीवन और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उपायुक्त सत्यार्थी ने सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे।

Advertisement

इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, और इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी विद्यालय या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article