Homeराज्यJamshedpur Newsडॉ. अविनाश होंगे वीमेंस यूनिवर्सिटी के नये रजिस्ट्रार, डॉ. जावेद वित्त अधिकारी

डॉ. अविनाश होंगे वीमेंस यूनिवर्सिटी के नये रजिस्ट्रार, डॉ. जावेद वित्त अधिकारी

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस के आदेश पर डॉ. अविनाश कुमार सिंह को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। डॉ. जावेद अहमद को वित्त अधिकारी का दायित्व दिया गया है। राजभवन के आदेश के आलोक में शनिवार को विवि की कुलपति (प्रो.)डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर दोनों पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पहले कुलसचिव के रूप में सेवा देने वाले डॉ. प्रभात कुमार सिंह तथा वित्त अधिचारी रहे डॉ. पीके पाणि को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी। कुलपति ने अपने संबोधन में दोनों पदाधिकारियों की सेवा को अतुलनीय करार दिया। डॉ. अविनाश कुमार सिंह और डॉ. जावेद अहमद अब तक वीमेंस यूनिवर्सिटी में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Most Popular