राजधानी के प्रतिष्ठित होटल Le Méridien New Delhi में आयोजित IOG Dr. Satyopal Awards 2025–2026 सेमिनार में देश-विदेश के नामी चिकित्सकों का जमावड़ा देखने को मिला। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एस. के. दास और डॉ. शिवानी झा को IOG डॉ. सत्योपाल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विज्ञान में नवाचार, शोध और मरीजों की बेहतर सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सेमिनार में देश के ख्यातिनाम स्त्री रोग विशेषज्ञ नरेंद्र मल्होत्रा, जयदीप मल्होत्रा और ह्रषिकेश पई सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अलावा पूर्व वियाडा अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. एस. के. दास और डॉ. शिवानी झा ने इसे अपने सहयोगियों और मरीजों के विश्वास का परिणाम बताया तथा चिकित्सा सेवा को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

