Table of Contents
Dhanbad SSP हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत चार पहिये वाहन के साथ यात्री बसों के चालकों की भी जांच की गई।
Contents
वाहन चालक व उपचालकों का ब्रेथ एनेलायजर किट के जरिए किया गया जांच
बता दें कि यातायात पुलिस ने जिले के कई अलग अलग पॉइंट पर अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों की धड़पकड़ तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत जिले से होकर गुजरने वाले सभी यात्री बसों को रोक कर बस के चालक व उपचालक का ब्रेथ एनेलायजर किट के जरिए जांच किया गया।
नियमों के उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने वालों पर की जा रही है कार्रवाई
राहगीरों एवं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस आगे भी जांच अभियान निरंतर जारी रखेगी। यातायात नियमों के उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान कर धनबाद पुलिस कड़ी कर्रवाई कर रही है।
ये खबर भी पढ़े…
- नीतीश कुमार के सामने लगे ‘सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे, मुस्कुराते दिखे मुख्यमंत्री
- MGM अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की आर-पार की जंग, अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप
- झारखंड इस्पात प्लांट में भीषण ब्लास्ट: 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर — मुआवजे की मांग
- पटना में दिन दहाड़े गोलीकांड: होटल कारोबारी और राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव पर हमला
- सारंडा के जंगलों में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

