Jharkhand News -पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर विरोधी नेताओं व कैबिनेट मंत्री सहित जजों की भी जासूसी करा रही है हेमंत सरकार

KK Sagar
1 Min Read

Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की लंबे समय से जासूसी कराए जाने के मामले में अब राजनीति हलचल शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में अब सियासी पारा पूरा हाई हो चूका है लिहाजा विपक्ष को हेमंत सरकार पर हमला करने का एक ज्वलंत मुद्दा मिल गया है। वहीं इसी क्रम में बीजेपी से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नें हेमंत सोरेन को घेरते हुए सवाल किया है।

बाबूलाल मरांडी नें मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन, औरंगजेब के नक्शेकदम पर चलते हुए सत्ता के लिए नीचता की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके हैं।

Advertisement

औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने पिता शाहजहां को कैद में रखा था। ठीक उसी प्रकार हेमंत सोरेन भी अपने पितातुल्य चंपई सोरेन जी की जासूसी करा के अपनी सत्ता बचाए रखना चाहते हैं।

जानकारी तो यहां तक मिल रही है कि हेमंत सरकार पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर सिर्फ विरोधी नेताओं और कैबिनेट मंत्री की ही नहीं, बल्कि जजों की भी जासूसी करा रही है।

मैं, सरकार से इस गंभीर मामले की जॉंच माननीय उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी से कराने की मॉंग करता हूँ।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....