टिकट बिना सफर पड़ा भारी! धनबाद स्टेशन पर 61 यात्री धराए, ₹26,180 की वसूली”

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान

धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज धनबाद स्टेशन पर धनबाद का दस्ता एवं धनबाद स्लीपर की एलआर चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

बिना टिकट और बिना उचित प्राधिकार वाले यात्री पकड़े गए

जांच अभियान के दौरान 61 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे।

61 यात्रियों से 26,180 रुपये जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों से 26,180 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।

Advertisement

लगातार जारी रहेगा टिकट जांच अभियान

धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है।

Share This Article