Homeराज्यMAHARASHTRAभारी बारिश के कारण मुंबई स्थित चेम्बूर के वासी नाका इलाके में...

भारी बारिश के कारण मुंबई स्थित चेम्बूर के वासी नाका इलाके में लैंडस्लाइड : 11 शवों को निकाला गया मलबे से

मिरर मीडिया : बारिश में मुंबई का हाल बेहाल सा नज़र आता हैं। मूसलाधार बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता हैं। आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से चेम्बूर के वासी नाका इलाके में लैंडस्लाइड हो गया है। इसकी चपेट में 4-5 घर आ गए हैं और कई लोग मलबे में दब गए हैं। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार NDRF की टीम ने 11 शवों को मलबे से निकाला है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में 6 से 8 और लोग दबे हो सकते हैं।

गौरतलब हैं कि भारी बारिश के कारण मुंबई के सियोन इलाके और गांधी मार्केट में पानी भर गया है। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं। जगह-जगह गाड़ियां फंस गई हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular