Table of Contents
Earthquake – बीते शनिवार देर रात भारत के कुछ हिस्सों में Earthquake भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। बता दें कि शनिवार की देर रात लद्दाख और अंडमान की धरती भूकंप से डोल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देर रात करीब 1.05 बजे अंडमान सागर में भूकंप आया। वहीं इस भूकंप Earthquake की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है।
लद्दाख में भी शनिवार रात को Earthquake भूकंप के झटके
अंडमान सागर के अलावा लद्दाख में भी शनिवार रात को Earthquake भूकंप के झटके महसूस किये गए। जो भारतीय समयानुसार रात करीब 22:55 बजे यानी 10 बजकर 55 मिनट पर कारगिल, लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप की तीव्रता की बात करें तो रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही। जबकि अफगानिस्तान में भी देर रात 2.26 बजे भूकंप के झटके आए जिसकी रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई।
बीते कुछ दिनों से देश दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में आ रहें हैं Earthquake

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से दुनिया के अलग-अलग देशों में भूकंप के झटक महसूस किए जा रहे हैं। विगत दिनों ताइवान में झटके ने तबाही मचाई और शुक्रवार को भारत में राजस्थान और जम्मू कश्मीर में Earthquake भूकंप के झटके लगे जबकि भारत के बाहर न्यूयॉर्क में भी धरती डोली। यानी धरती के कांपने का यह सिलसिला थम नहीं रहा है लगातार जारी है।
Earthquake भूकंप आने का ये कारण
Earthquake भूकंप आने का कारण धरती के अंदर मौजूद प्लेट्स के विस्थापन (प्लेट टैक्टॉनिकक) से होता है। इन प्लेट्स के विस्थापन के कारण धरती हिलती है और हमें झटके महसूस होते हैं। यानी एक प्राकृतिक क्रिया के कारण भूकंप आता है।
ये खबर भी देखें…..
- लखनऊ पुलिस ने धनबाद से दबोचा 35 लाख का साइबर ठग! डेढ़ लाख कैश, 8 ATM और 11 SIM बरामद
- चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा झटका! 5 से 11 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
- 20 हाथियों के झुंड के बीच रहस्यमय हालात में हथिनी की मौत, 8 घंटे लेट पहुंची वन विभाग की टीम!
- झारखंड में संगठन विस्तार की तैयारी में आजसू, हर प्रखंड में सम्मेलन और अभियान चलाने का ऐलान
- बदल गई आवासीय स्कूलों की तस्वीर! अब हर रोज़ बच्चों की थाली में परोसी जाएंगी गरमा-गरम रोटियां

