इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता दर्ज

KK Sagar
2 Min Read

इंडोनेशिया की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी। 19 मार्च 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भारतीय समयानुसार, यह झटके 20 मार्च की सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। हालाँकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भूकंप का केंद्र और प्रभाव

भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, इसका केंद्र इंडोनेशिया के सनाना से 104 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले, 18 मार्च को भी इंडोनेशिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस भूकंप का केंद्र उत्तरी तपनौली रीजेंसी से 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

Advertisement

लगातार आ रहे भूकंप चिंता का विषय

इंडोनेशिया में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। जब यह खबर लिखी जा रही थी, तब टोंगा से 91 किलोमीटर दूर भी 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक वहां किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोनेशिया और प्रशांत महासागर के अन्य क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील हैं, जिससे इस तरह के झटके अक्सर आते रहते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....