सुबह सुबह हिमाचल के धर्मशाला में लगे भूकंप के झटके

मिरर मीडिया : शनिवार की अहले सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 22 किमी पूर्व में भूकंप के झटके लगे थे। वहीं सुबह 5:17 मिनट पर आए भूकंप के झटके की रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता मापी गई थी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश हिमालयी इलाके का एक पहाड़ी राज्य है, जो भूकंप के खतरे के लिए बहुत ही संवेदनशील इलाका माना जाता है। इसे भूकंप के सबसे ज्यादा खतरे वाले जोन 4 और 5 में शामिल किया गया है। यहां अक्सर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles