साहेबगंज – 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ED ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को भेजा समन : पहले भी कर चुकी है पूछताछ
1 min read
मिरर मीडिया : अवैध खनन घोटाला मामले में ED की लगातार कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि झारखंड के साहेबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी ने बीते नौ दिसंबर 2022 को डीएसपी राजेंद्र दुबे से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं एक बार फिर डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन भेजा गया है।

जानकारी दे दें कि राजेंद्र दुबे वर्तमान में साहिबगंज के डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं। वहीं मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे लगातार उससे संपर्क में थे।
जबकि ED के समक्ष राजेंद्र दुबे ने कबूला है कि वह रिम्स के पेईंग वार्ड में जाकर गैरकानूनी तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे। वहीं लगातार उनसे फोन पर बात की थी। राजेंद्र दुबे ने बताया है कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही ईडी के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी
इधर ED डीएसपी से उनके और उनके रिश्तेदारों के जमीन बैंक सहित कई तरह के कागजातों की डिमांड की है, ताकि उसकी जांच की जा सके। वहीं ED को यह जानकारी मिली है कि राजेन्द्र दुबे ने भी काफी संपत्ति अर्जित की है।