ED आज भू राजस्व विभाग के सचिव मनीष रंजन से करेगी पूछताछ : मांगेगी घोटाले से जुड़े कई सवालों का जवाब

KK Sagar
2 Min Read

ED टेंडर घोटाला और कमीशनखोरी मामले में मनीष रंजन से आज पूछताछ करेगी। बता दें कि मनीष रंजन को ED ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया। मनीष रंजन झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में सचिव के पद पर रह चुके हैं।

आय और संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज लाने के भी ED ने निर्देश

जानकारी के अनुसार ED ने 22 मई को समन जारी कर मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था। मनीष रंजन को आय और संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज लाने के भी ED ने निर्देश दिये हैं।

अबतक ED दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

बता दें कि मनीष रंजन को कमीशनखोरी मामले में ED गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इस मामले में अबतक ED दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल है।

Advertisement
ED
ED

ED मनीष रंजन से घोटाले को लेकर सभी सवालों का मांगेगी जवाब

गौरतलब है कि जेल में बंद वीरेन्द राम के समय हुई घोटाले को लेकर ED ने पहली कार्रवाई की थी जिसके संदर्भ में ही यही कार्रवाई की जा रही है। लिहाजा मनीष रंजन से ED उन तमाम सवालों का जवाब मांगेगी जो घोटाले से जुड़े हैं। यानी उस वक्त के घोटाले मनीष रंजन की देख रेख में हुए थे।

लगभग 3 हजार करोड़ का हो सकता है यह पूरा घोटाला

बता दें कि अब मनीष रंजन भू राजस्व विभाग के सचिव है इस लिहाज से झारखंड सरकार के ऊपर कई तरह के सवाल उठना लाज़मी है। क्यूंकि ये ED द्वारा यह कहा गया है कि यह पूरा घोटाला लगभग 3 हजार करोड़ रूपये का है।

Also Read…

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....