स्टार पावर का असर: कोयल मलिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जामुड़िया में गरमाई सियासत

KK Sagar
2 Min Read

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जामुड़िया की सियासत ने शनिवार को नया रंग ले लिया, जब कोयल मलिक ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में एक भव्य और ऊर्जा से भरपूर रोड शो किया।

मंडलपुर बटतला से शुरू हुआ यह हाई-वोल्टेज रोड शो पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। खुले वाहन में सवार कोयल मलिक ने रास्ते भर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और मतदाताओं से तृणमूल के पक्ष में मतदान की अपील की। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया, सड़कों पर भीड़ का सैलाब उमड़ता चला गया।

कोयल मलिक की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। जगह-जगह फूलों की वर्षा और जयकारों के बीच पूरा माहौल चुनावी उत्साह से सराबोर नजर आया। इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखा, जिसने रोड शो को एक विशाल जनशक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

जामुड़िया बस स्टैंड पर समापन के साथ ही यह रोड शो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव प्रचार के निर्णायक मोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम को तृणमूल कांग्रेस की मजबूत होती पकड़ और जीत की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....