झारखंड के रांची में डायन का आरोप लगा कर फ़िर कि गई बुजुर्ग महिला की हत्या

मिरर मीडिया : एक बार फ़िर डायन का आरोप लगा कर हत्या करने की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि झारखंड के रांची में तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित बारेडीह गांव में एक बुजुर्ग महिला की डायन का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

हत्या का आरोप गांव के ही 3 लोगों पर लगा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पूछताछ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि वह पिछले दिनों बीमार हो गया था। जिसका कारण एक महिला तांत्रिक को बताया। जिसके बाद अपने परिवार के साथ मिलकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेडीह गांव में हुई वारदात के बारे में बताया गया कि स्वामी की 55 साल की पत्नी सरला देवी सुबह अपने खेत में गोबर फेंकने के लिए गई थी, तो वहां घात लगाए बैठे उसके भतीजे जयदेव स्वामि ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति पूरन स्वांसी उसे बचाने के लिए आगे आया तो भतीजे ने उस पर भी हमला किया। पूरन खुद को बचाते हुए शोर मचाया जिसके बाद भतीजा भाग खड़ा हुआ। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते 4 सितंबर को रांची जिले के ही सोनाहातू में ग्रामीणों ने 3 महिलाओं को डायन बताते हुए पीट-पीटकर मार डाला था। जबकि 24 सितंबर को दुमका जिले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को इसी तरह के संदेह में बुरी तरह पीटा गया था और उन्हें मल-मूत्र पीने को मजबूर किया गया था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles