HomeELECTIONLok Sabha Election 2024Election Updates: चुनाव पूर्ण होने के बाद बाजार समिति पहुंची पोलिंग पार्टियां,...

Election Updates: चुनाव पूर्ण होने के बाद बाजार समिति पहुंची पोलिंग पार्टियां, स्ट्रांग रूम में जमा कराए गए ईवीएम, सील किया गया स्ट्रांग रूम

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Election Updates धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम पहुंचने लगी। सभी अनिवार्य औपचारिकता पूरी कर संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर में उस विधानसभा के एआरओ की उपस्थिति में सामग्री रिसीव की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा कृषि बाजार समिति में मौजूद रही।

उन्होंने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के 2539 बूथों के लिए सामग्रियां प्राप्त करनी हैं। इसके लिए विधानसभावार काउंटर बनाए गए हैं। बोकारो विधानसभा के 588 बूथ के लिए 14 काउंटर, चंदनकियारी के 297 बूथ के लिए 9, सिंदरी के 426 बूथ के लिए 11, निरसा के 424 बूथ के लिए 11, धनबाद के 458 बूथ के लिए 13 तथा झरिया विधानसभा के 346 बूथ के लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं। सुगमता से ईवीएम रिसीव करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सेक्टर पदाधिकारी की सामग्रियां प्राप्त करने के लिए अलग काउंटर है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी 2539 बूथों की सामग्री रिसीव कर लेने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद मतगणना की तिथि, 4 जून 2024, तक स्ट्रांग रूम थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहेगा।

वहीं मतदान कर्मियों की सहायता करने के लिए दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर कृषि बाजार में मौजूद रहेंगे।

कृषि बाजार समिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सहित सभी एआरओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular