​Employee Benefits: टाटा स्टील के परमानेंट और कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की बल्ले-बल्ले: जानिए ₹1.10 करोड़ बीमा कवर के नियम

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को अधिक सुरक्षित और बैंकिंग सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ अपने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज समझौते का विस्तार करते हुए एक नए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में हुए इस करार का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को व्यापक इंश्योरेंस कवरेज और बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। इस नए समझौते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका लाभ सिर्फ स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पात्र संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा।

मिलेगी 1.10 करोड़ रुपये तक की दुर्घटना सुरक्षा
​SBI के इस विशेष सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लैब और पात्रता के आधार पर ₹1.10 करोड़ तक का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसमें ₹1 करोड़ का मुख्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा शामिल है। ​डेबिट कार्ड के माध्यम से ₹10 लाख का अतिरिक्त एक्सीडेंटल कवर मिलेगा।

परिवार और बेटियों की शादी के लिए भी वित्तीय मदद
​यह समझौता न केवल कर्मचारियों बल्कि उनके परिजनों को भी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है।
पारिवारिक बीमा: कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को ₹20 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
बेटियों के विवाह के लिए सहायता: आपात स्थिति में अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए ₹5-5 लाख (कुल ₹10 लाख तक) की वित्तीय मदद का प्रावधान रखा गया है।

समझौते पर किनके हुए हस्ताक्षर?
​समझौता ज्ञापन पर टाटा स्टील की तरफ से सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्थिरता विभाग के उपाध्यक्ष राजीव मंगल ने हस्ताक्षर किए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रशासनिक कार्यालय (रांची) के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने दस्तखत कर इस साझेदारी को अंतिम रूप दिया।

Share This Article