सिवान में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के सीवान में रविवार सुबहब-सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनकाउंटर में एक खतरनाक बदमाश को सोनू कुमार यादव को ढेर कर दिया है।यह एनकाउंटर मात्र चार दिन पहले हुए एक हाईप्रोफाइल गोलीकांड से जुड़ा माना जा रहा है। सोनू पर पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या का आरोप था। 

सिवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में सिवान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह घटना सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव की है। पुलिस ने गश्ती और वाहन चेकिंग के दौरान उसे घेरकर मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Advertisement

25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

सोनू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन मामलों में वांछित था। सीवान के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हरिया थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश एकत्रित हो रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हर्ष सिंह हत्याकांड का था आरोपी

बताया जा रहा है कि सोनू यादव वही अपराधी है, जिसने 4 दिन पहले पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी पटना में चल रहा है। पुलिस पहले ही इस मामले में 27 अप्रैल को एक अन्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। उस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।

Share This Article