धनबाद- ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर फुट ओवर ब्रिज के सीढ़ी के सामने यात्री शेड के नीचे से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है। स्टेशन पर निगरानी और गस्त के दौरान टास्क टीम को शराब की बोतले लावारिस हालत में मिलीं।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर का गठित टास्क टीम के सउनि जीवलाल राम साथ प्रधान आरक्षी संजीव कुमार सिंह, प्र.आ बबूलेश कुमार, आरक्षी अनिल कुमार एवं आरक्षी विवेक कुमार धनबाद स्टेशन में निगरानी व गस्त कर रहे थे। इसी क्रम में ट्रेन नम्बर 18622 पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर आने के समय 03:15 बजे कालका छोर के फूट ओवर ब्रिज के सीढ़ी के सामने यात्री शेड के नीचे एक काला रंग के पिठु बैग लवारिस हालत में मिला।
आस पास बैठे यात्री से बैग से सम्बंधित पूछताछ की हई। हालांकि, लावारिस बैग को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली। एहतियातन उस लावारिस बैग को खोला गया। जिसमे से 750 एमएल की 6 बोतले बरामद हुई। प्रत्येक बोतल की कीमत 820 रुपए अंतिक है। साथ ही हर बोतल पर “sale in jharkhand only” लिखा हुआ पाया गया।
जिसके बाद शराब की सभी बोलतों को जब्त कर लिया गया। जब्त अंग्रेजी शराब को ऑन ड्यूटी TA को चार्ज में दिया गया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

