डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के इतिहास में पहली बार हुए मेयर चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज करते हुए निगम की पहली महापौर (मेयर) बनने का गौरव हासिल किया है।
चुनावी मुकाबला और जीत का अंतर
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत हुई मतगणना में सुधा गुप्ता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को 18,601 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई।
सुधा गुप्ता: 42,022 मत
संध्या सिंह: 23,421 मत
प्रमुख उम्मीदवारों को मिले मतों का विवरण
मतगणना के अंतिम अपडेट के अनुसार, अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन इस तरह रहा।
प्रत्याशी का नाम/ प्राप्त मत
सुधा गुप्ता -42,022
संध्या सिंह -23,421
शाइसता परवीन (जेबा खान)- 11,166
सुशीला सिंह -4,091
जेवा कादरी- 2,918
कुमकुम श्रीवास्तव -1,889
बनिता सहाय -1,688
अन्य प्रत्याशियों (इंदिरा सुन्डी, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, राईमुनी सुण्डी, लक्की सिंह और सोनामुनी सोरेन) को 1,000 से कम मत प्राप्त हुए।
बता दें कि इस जीत के साथ ही सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली को दिशा देने वाली पहली नागरिक बन गई हैं। चौथे राउंड तक चली इस गिनती में उन्होंने शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रखी थी।

