समाहरणालय में विदाई समारोह: समर्पित सेवा के लिए सम्मानित हुए अधिकारी और कर्मचारी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, नाजीर दीपक साहा, आशुलिपिक उपेंद्र रजक, सुनील सेठी, अनुसेवी वंदना देवी, साबू देवी व थॉमस तिरू शामिल थे।

इस अवसर पर एसओआर राहुल जी आंनद जी, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा और कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारी व कर्मचारियों को शॉल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारी व कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई।

Share This Article