सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों से वसूला गया जुर्माना, चेतावनी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के द्वारा नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क के किनारे रखे गए बिल्डिंग मटेरियल, बालू, ईंट को सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे गए लोगों से 9000 जुर्माना वसूला गया। कई दुकानदारों को दुकान के अंदर सामान रखने की चेतावनी दी गई।

मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है। कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं अतिक्रमण कर रखे गए दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर, नगर प्रबंधक, दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, जितेंद्र कुमार, कुमार अंशुमन व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *