मानगो बाजार में प्लास्टिक को लेकर छापामारी, दुकानदारों से वसूला जुर्माना, सख्त चेतावनी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर आज नगर प्रबंधक राहुल कुमार व निशांत कुमार के द्वारा मानगो बाजार में प्लास्टिक को लेकर छापामारी की गई। छापामारी अभियान में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक जब्‍त की गई और दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। जुर्माना के रूप में लगभग 7000 की वसूली की गई। वहीं प्लास्टिक नहीं बेचने संबंधी सख्त चेतावनी दुकानदारों को दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया मानगो नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक का संग्रहण, भंडारण व पैकेजिंग निषेध है। इसलिए प्रतिदिन छापामारी अभियान चलाकर मानगो नगर निगम को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *