Homeसाहिबगंजमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 के खिलाफ FIR दर्ज : साहिबगंज में...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 के खिलाफ FIR दर्ज : साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़ा है मामले

मिरर मीडिया : झारखंड में अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को याचिकाकर्ता तीर्थनाथ आकाश के द्वारा यह ऑनलाइन FIR दर्ज कराई गई है।

इस संबंध 21 मई 2021 को झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। वहीं याचिका में कहा गया है कि आरोपियों की मिलीभगत से साहिबगंज में रोजाना 1000 से अधिक ट्रकों से अवैध पत्थर की ढुलाई हो रही है। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने 27 अप्रैल को आदेश जारी किया था।

सूबे के सीएम हेमंत सोरेन सहित अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पंकज मिश्रा, मनीष तिवारी, विभूति कुमार, रामनिवास यादव, अनुरंज किस्फोटा, राजेंद्र दुबे और प्रमोद मिश्रा आदि पर यह एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

जबकि साहिबगंज के पत्थर व्यवसाई दहू यादव, विष्णु प्रसाद यादव, गुड्डू, आलोक रंजन, अवध किशोर सिंह, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत, भावेश भगत और विक्रम प्रसाद सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular