HomeUncategorizedFIR का खेल - पहले अनूप सिंह ने करवाई FIR अब अनूप...

FIR का खेल – पहले अनूप सिंह ने करवाई FIR अब अनूप सिंह पर ही अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज

मिरर मीडिया : विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह पर अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से तीन विधायकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विधायक अनूप सिंह भी अब शक के दायरे में आ गए हैं। मालूम हो कि रुपयों के साथ पकड़े जाने पर विधायकों के खिलाफ अनूप सिंह ने ही रांची के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने ही खुलासा किया था कि गुवाहाटी में भाजपा के मुख्यमंत्री से कांग्रेस के ये विधायक संपर्क में थे। इनका मकसद झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करना था।[su_image_carousel source=”media: 22932,22933″ slides_style=”photo” columns=”2″]

असम के एक विधायक ने फोटो वायरल करते हुए कहा है कि गुवाहाटी में भाजपा मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में अनूप सिंह भी शामिल थे। इस खुलासे के बाद अनूप सिंह पार्टी आलाकमान की नजर में शक के दायरे में आ गए हैं। पार्टी पर यह दबाव पड़ने लगा है कि अनूप सिंह दोनों तरफ से गेम कर रहे हैं। इसलिए पार्टी से उन्हें निकाला जाए।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular