मनातू : पलामू एसपी के निर्देश पर बकरीद पर्व को लेकर मनातू में फ्लैग मार्च।

KK Sagar
1 Min Read

मनातू पलामू। जिले के मनातू प्रखंड में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मनातू थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पलामू एसपी के निर्देश पर मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मनातू बाजार, लेकर पदमा मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों एवं विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

थाना प्रभारी विक्की कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में पुलिस जवानों के साथ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....