Homeधनबाददांत के इलाज के लिए दूसरी बार धनबाद जेल से डेंटल क्लिनिक...

दांत के इलाज के लिए दूसरी बार धनबाद जेल से डेंटल क्लिनिक पहुंचे जेल में बन्द पूर्व विधायक संजीव सिंह

मिरर मीडिया : धनबाद जेल में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले में बन्द झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरी बार  लाया गया।जेल से सीधे बैंक मोड़ स्थित दांत के डॉक्टर के पास ले जाया गया है।इस दौरान पूर्व विधायक की धर्मपत्नी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ बैंक मोड़ पहुची।पूर्व विधायक के समर्थक जेल प्रशासन के साथ स्कॉट करते रहे।

जेल में बन्द पूर्व विधायक के दांत में दर्द की शिकायत थी।जिसे लेकर जेल प्रशासन से इलाज का आग्रह किया था।कोर्ट में इसे लेकर अर्जी दी गई थी।कोर्ट ने अर्जी पर सहमति देते हुए डाक्टर के पास ले जाने का आदेश दिया था।कोर्ट के आदेश के बाद आज एक बार फिर पूर्व विधायक को बैंक मोड़ डेंटल क्लिनिक इलाज के लाया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular