पूर्व विधायक साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद निधन, भाजपा ने जताया शोक

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल में ही हैl साधु महतो के निधन की खबर से पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। साधु महतो कैंसर से भी ग्रस्त थे। इसी बीच 23 अक्टूबर को उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी पत्नी व पूर्व जिला परिषद सदस्य सारथी महतो ने किडनी दी थी। उसके बाद से उनकी स्थिति बहुत हद तक ठीक थी, पर सोमवार रात से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने आनन-फानन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, पर आज उनका निधन हो गया। बता दें कि आदित्यपुर निवासी साधुचरण महतो इसी जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक थे। जनता के बीच लोकप्रिय साधुचरण महतो ने 2014 के विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को 42,250 वोट से हराया था। सोमवार रात को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संजय सेठ व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कोलकाता पहुंचे थे। भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन  पर गहरा दुख जताया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *