पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बीजेपी में हुए शामिल

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैंl इस अवसर पर बीजेपी महासचिव और पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह भी उपस्थित थे। इंदरजीत सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए पुरी ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

इंद्रजीत सिंह ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुए हैं, जब अगले साल पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैंl जैल सिंह ने 1982 से 1987 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया थाl वो कांग्रेस के सदस्य थेl भाजपा की सदस्यता लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उनके दादा चाहते थे कि वे कांग्रेस की बजाय भाजपा की राजनीति करेंl उन्होंने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के पास आशीवार्द लेने भेजा था।

इससे पहले उत्तराखंड में पुरोला से विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हुए थे। इनसे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राजकुमार 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के ही टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब वह कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में फिर से शामिल हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *