जयंती पर याद किए गए आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद व स्‍वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : भारत की आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। कदमा शास्त्री नगर मिलन समिति मैदान में जमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्यों की ओर से देश के वीर सपूत जवान चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान टाइगर क्लब सदस्‍यों ने 2 मिनट का मौन रखा। जमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्य आलोक मुन्ना ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सच्चे देशभक्त थे। अपने पराक्रम के बल पर उन्होंने अंग्रेजों को कई बार पटखनी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *